Home / Updates / बीकापुर में सनसनी: संदिग्ध हालात में मामा-भांजे समेत 3 की मौत, गांव में पसरा…..

बीकापुर में सनसनी: संदिग्ध हालात में मामा-भांजे समेत 3 की मौत, गांव में पसरा…..

कल्याणपुर चकडुहिया गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की अचानक और रहस्यमयी मौत से गांव में मातम पसरा है। बुधवार को गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ अपनी पत्नी और सात महीने के बेटे अल्तमस के साथ आए थे। रात को सबने साथ बैठकर खाना खाया और तख्त पर सो गए। लेकिन सुबह होते-होते परिवार की दुनिया ही उजड़ गई। तफसीर और अल्ताफ की तबीयत तड़के अचानक बिगड़ने लगी, वहीं छोटा अल्तमस पहले से ही बीमार था। अस्पताल ले जाते वक्त तफसीर ने दम तोड़ दिया, जबकि अल्ताफ को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही घंटों में उसकी भी मौत हो गई।

ALSO READ :https://expressnewslive.tv/ayodhya-explosion-in-house-leaves-8-people-dead-including-three-innocent-children-police-on-the-spot/

परिजन बेटे अल्तमस को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां भी उसे नहीं बचाया जा सका। सुबह तक हंसता-खेलता परिवार अब खामोश और शोक में डूबा हुआ है। एक ही दिन में मामा, भांजे और मासूम की मौत से गांव में गहरा सदमा है। अभी तक मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन फूड प्वाइजनिंग या किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है, और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now