Home / Updates / अयोध्या : घर में विस्फोट 08 लोगों की दर्दनाक मौत तीन मासूम बच्चे भी शामिल पुलिस मौके पर …

अयोध्या : घर में विस्फोट 08 लोगों की दर्दनाक मौत तीन मासूम बच्चे भी शामिल पुलिस मौके पर …

अयोध्या के भदरसा-भरतकुंड नगर पंचायत के पगलाभारी गांव में गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक तेज धमाके के साथ पूरा इलाका दहल उठा। धमाका इतना भयानक था कि रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ का मकान पलभर में मलबे में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर दौड़े तो सामने मंजर देख हर कोई सन्न रह गया।

मलबे में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है और पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि धमाका या तो पटाखों से हुआ या फिर रसोई गैस सिलिंडर फटने से। रामकुमार गुप्त का यह मकान गांव के बाहर था, जहां वे परिवार के साथ रहते थे और चक्की चलाते थे। हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और सीओ अयोध्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now