अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट बिलासपुर संभाग हेड 6261129010
कोरबा (एक्सप्रेस न्यूज़ भारत)। विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुढ़ाली स्थित शासकीय हाई स्कूल में इन दिनों गणित विषय की पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो चुकी है। विद्यालय में पदस्थ गणित व्याख्याता श्री जवाहर लाल गुप्ता मुख के कैंसर से पीड़ित होने के कारण लंबे समय से अवकाश पर हैं। वहीं, अंग्रेजी शिक्षक का प्रशिक्षण में होना भी विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई में बड़ी बाधा बना हुआ है, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने एक बार फिर जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर गणित विषय के लिए अतिथि शिक्षक की शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। इस बार भेजे गए मांगपत्र के साथ श्री गुप्ता की मेडिकल छुट्टी की प्रति और अन्य जरूरी दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं। प्रशासन को इससे पहले भी एक बार आवेदन भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं मिला है। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि शिक्षक की अनुपस्थिति के चलते छात्रों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ा है। खासकर 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी तरह से बाधित हो रही है। ग्रामीणों और छात्रों के अभिभावकों ने भी इस समस्या को लेकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वैकल्पिक शिक्षक की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी के अगले निर्णय पर टिकी हुई हैं। कलेक्टर महोदय ने 15 दिन का आश्वासन दिया है कि इसका निराकरण किया जाएगा इस पर शाला प्रबंधन समिति क उपाध्यक्ष लगातार स्कूल की समस्या को लेकर शासन- प्रशासन को अवगत करा रहे हैं और उनका कहना है कि अगर 15 दिन के अंदर निराकरण नहीं होता है तो वह सभी बच्चों को लेकर कलेक्टर ऑफिस के पास धरना में बैठ जाएंगे जिसका संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी
- पहले दिए गए आवेदन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
जब पहले ही बार समस्या से अवगत कराया गया था, तो अब तक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? - क्या जिला शिक्षा विभाग ने गणित शिक्षक की अनुपस्थिति की जानकारी मिलने के बाद निरीक्षण या समीक्षा की?
अगर नहीं, तो बच्चों की शिक्षा को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है? - क्या जिला शिक्षा अधिकारी के पास ऐसे मामलों के लिए कोई आकस्मिक (Emergency) योजना है?
यदि नहीं, तो बोर्ड परीक्षा वाले छात्रों की पढ़ाई के लिए क्या वैकल्पिक इंतज़ाम हैं? - गंभीर बीमारी से जूझ रहे शिक्षक के स्थान पर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति में इतना विलंब क्यों?
क्या प्रशासन को डॉक्टर द्वारा प्रमाणित मेडिकल रिपोर्ट भी अपर्याप्त लग रही है? - क्या कलेक्टर और शिक्षा अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देते?
शहरी और ग्रामीण स्कूलों के बीच शिक्षा सुविधा में इतना अंतर क्यों? - कक्षा 10वीं के छात्र जिनकी बोर्ड परीक्षा निकट है, उनके लिए विशेष कक्षाएं या ऑनलाइन संसाधन क्यों नहीं मुहैया कराए जा रहे?
- क्या प्रशासन शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE Act) का उल्लंघन कर रहा है?
जब छात्रों को गणित विषय नहीं पढ़ाया जा रहा है, तो क्या यह कानूनन लापरवाही नहीं है?








