June 9, 2023

Express News Bharat

Express News Bharat 24×7 National Hindi News Channel.

यूपी बीजेपी में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव! सुनील बंसल का नाम चर्चा में हैं सबसे…..

उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 2023 की शानदार जीत के बाद अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव मिशन 24 की तैयारियों में जुट गई है।

कौन होगा यूपी बीजेपी का प्रदेश प्रभारी

तो वहीं अब प्रदेश में अगला बीजेपी प्रदेश प्रभारी कौन होगा इसकी भी चर्चाएं तेज होग गई हैं। प्रदेश प्रभारी के लिए प्रदेश बीजेपी के पूर्व महामंत्री संगठन और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल या पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटील के नामों की चर्चा तेजी पर है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी के नामों में सबसे पहले सुनील बंसल का नाम रेस में सबसे आगे है। तो वहीं इसी दावेदारी में दूसरा नाम गुजरात बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल भी हैं।

सुनील बंसल को यूपी संगठन की अच्छी पड़ और समझ
बात अगर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की जाए तो कहा जाता है कि सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश संगठन की अच्छी पड़ और समझ है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2014 में अमित शाह प्रदेश के प्रभारी बने थे तो वह अपने साथ सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश लाए थे। उस चुनाव में बीजेपी ने 80 में से 73 सीटें जीती थीं। जिसके बाद पार्टी स्तर पर बंसल का कद काफी बढ़ गया था।

उसके बाद सुनील बंसल ने प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन रहते हुए 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा और फिर 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रदेश में शानदार जीत दिलाई।
गुजरात बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल हैं पीएम मोदी के खास
तो वहीं अगर बात गुजरात बीजपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सीआर पाटिल कि जाए तो वह पीएम मोदी के करीबियों में गिना जाता हैं। आम चुनाव के दौरान वह वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस वजह से भी सीआर पाटिल को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया जा सकता है।

Share
Now