अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी पुरकाजी
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत।
खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश बाबू के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तर की मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में मेराज खालिद रिजवी प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में किया गया आयोजन। इस दौरान क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ ए आर पी अंकित चौधरी और व्यायाम शिक्षक कुलदीप कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। मिनी क्रीडा प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों गोधना, घुमावटी,तुगलकपुर, के बच्चों द्वारा प्रतिभाग़ किया गया इस दौरान प्राथमिक बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सुएब प्रथम, 100 मीटर दौड़ में राज प्रथम, 200 मीटर दौड़ अर्पित प्रथम बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ रिया प्रथम, 100 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, 200 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में मोहित प्रथम बालिका वर्ग में सुमैया प्रथम ऊंची कूद में शिव प्रथम और बालिका वर्ग में अशफ़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में को को और वॉलीबॉल में तुगलकपुर की टीम प्रथम स्थान पर रही इस अवसर पर ए आर पी अंकित चौधरी ने सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के लिए भी प्रेरित किया और कहा कि खेल हमारे स्वास्थ्य का हिस्सा है, इसलिए सभी बच्चे अच्छे स्वास्थ्य के साथ पढ़ाई भी अच्छी करें। इस प्रकार आज की न्याय पंचायत स्तर की क्रीडा प्रतियोगिता बेहद खुश गवार माहौल में संपन्न हो गई और प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी द्वारा सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और सभी बच्चों से अपील की कि अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर अध्यापकगण शाकिर अली,अमित रहेला, इरफान अहमद, रेनू, अल्पना, रूबी, मोनिका, सपना, बाबर, सुभाष चंद, एवं छात्र-छात्राएं वार्तिक मोहित, सुमित, इकरा, चिराग अली,रुकैया,सुमैया, वर्तिक, वंश, कोशिंदर शिव आदि का सहयोग सराहनीय रहा।








