ज्ञानवापी में सर्वे आज भी रहेगा जारी दोनों पक्षों ने किया अपनी अपनी कामयाबी का दावा क्या मिले साक्ष्य???

सोमवार को भी परिसर में कार्यवाही की जाएगी। सर्वे के बाद बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि हमने जिन बातों को आधार बनाकर वाद दायर किया था, वह और भी मजबूत हो गया है। सर्वे में जो साक्ष्य व तथ्य मिल रहे हैं, उनसे हमारी राह और आसान हो जाएगी। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के वकील ने तीन बार ऊंची आवाज में कहा कि कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिला।

ज्ञानवापी परिसर में दूसरे दिन रविवार को कमीशन की कार्यवाही के दौरान गुंबद, दीवारों और तहखाने की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। सुबह आठ से 12 बजे तक चलने वाली कार्यवाही डेढ़ घंटे ज्यादा चली। 80 फीसदी से ज्यादा सर्वे की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। सोमवार को भी परिसर में कार्यवाही की जाएगी। सर्वे के बाद बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील ने कहा कि हमने जिन बातों को आधार बनाकर वाद दायर किया था, वह और भी मजबूत हो गया है। सर्वे में जो साक्ष्य व तथ्य मिल रहे हैं, उनसे हमारी राह और आसान हो जाएगी। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के वकील ने तीन बार ऊंची आवाज में कहा कि कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिला, कुछ नहीं मिला।

गहमागहमी के बीच सुबह 7:30 बजे वादी पक्ष के अधिवक्ता चौक थाने से ज्ञानवापी के लिए निकले तो उनके साथ विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह, अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र और विश्व हिंदू सनातन संघ के संस्थापक जितेंद्र सिंह बिसेन भी मौजूद रहे। लगभग चार घंटे लगातार सर्वे चला।

कमीशन के सदस्यों ने सुबह 8:15 बजे मस्जिद के गुंबद की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ शुरुआत की। पश्चिमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल के अलावा तहखाने के अंदर भी सर्वे किया गया। एक दीवार पर सफेदी लगी थी तो वादी पक्ष ने करीब से उसकी जांच की। तहखाने के अंदर एक हिस्से में मलबे व पानी की वजह से सर्वे की पूरी कार्यवाही नहीं हो सकी। वादी पक्ष ने मलबा हटाकर जांच करने की बात कही तो प्रतिवादी पक्ष ने एतराज भी जताया। हालांकि, समय बीत जाने के कारण अब यहां सोमवार को कार्यवाही होगी। वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरों का इस्तेमाल किया गया।

गर्मी के कारण काम की रफ्तार धीमी रही
रविवार को दोपहर तक कार्यवाही पूरी हो जाने की उम्मीद थी, लेकिन गर्मी के कारण काम की रफ्तार धीमी रही। कमीशन में शामिल सदस्य पसीने से तर-बतर हो गए। वादी पक्ष के लोगों ने बताया कि 12 बजे कार्यवाही पूरी करने के बाद सदस्यों ने विचार-विमर्श किया कि अगले दिन की कार्यवाही कै से होगी। डेढ़ बजे के बाद कमीशन के सदस्य परिसर से बाहर निकले

Share
Now