Home / News / पुरकाजी चेयरमैन ने बीजेपी नेता की वायरल वीडियो पर सबूतों सहित दी प्रतिक्रिया।

पुरकाजी चेयरमैन ने बीजेपी नेता की वायरल वीडियो पर सबूतों सहित दी प्रतिक्रिया।

अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी
पुरकाजी मुजफ्फरनगर

कस्बा पुरकाजी में बीते दिनों कस्बे के भाजपाइयों ने मुख्य बाजार के ठाकुरद्वारा मंदिर में एक मीटिंग का आयोजन किया था जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुरकाजी मंडल अध्यक्ष नदीम अहमद पर दलाली करने भाजपाइयों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा था। मीटिंग में मौजूद सभी लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पार्टी का बहिष्कार किया जाएगा। पुरकाजी के भाजपाई व्यापारियों ने हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा नेताओं को आईना दिखाया।

जिस पर पुरकाजी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पवार ने नदीम अहमद सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता की मीटिंग का आयोजन किया जिसमें नदीम अहमद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया तथा कहा कि मंदिर में हुई मीटिंग में भारतीय किसान यूनियन के लोग भी मौजूद थे।
नदीम अहमद ने चेयरमैन ज़हीर फारुकी के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जिसमें चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाये। वीडियो वायरल होते ही क़स्बे में यह विवाद चर्चा का विषय बन गया जिस पर चेयरमैन जहीर फारुकी ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने बयान में सबूत पेश किए और दावा किया कि नदीम द्वारा जारी किया गया वीडियो झूठा, प्रायोजित और स्क्रिप्टेड था, जिसे कई बार रुक-रुक कर शूट किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now