(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा, बलिया। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा के प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के साथ स्वर्गीय उमाशंकर सिंह की तेरहवीं एवं श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव सिंह चौहान ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह युकेश एवं उनके भाई रमेश सिंह से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की ओर से निदेशक अखिलेश सिंह सेंगर एवं समस्त सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, रसड़ा परिवार ने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा।








