पेट्रोल और डीजल की दामों में लगातार तेज़ी बढ़ती जा रही है। तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने शुक्रवार को लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इज़ाफा किया। शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत में 56 पैसे की वृद्धि की गई, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.37 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमतों में 63 पैसे की वृद्धि की गई। इसके बाद दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 77.06 रुपये हो गई है।
इससे पहले, गुरुवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी। गुरुवार को राजधानी में 53 पैसे की वृद्धि की गई थी, इसके बाद एक लीटर पेट्रोल की कीमत 77.81 हो गई थी। वहीं, डीजल में 64 पैसे का इजाफा किया गया था, जिसके बाद डीजल की कीमत बढ़कर 76.43 रुपये हो गई थी।
आपको बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। हलाकि इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 फीसदी हो गया है, जो विश्व में सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक भारत में पेट्रोल-डीजल पर 50 फीसदी तक टैक्स था। बात अगर विकसित अर्थव्यवस्था की करें तो अमेरिका में कुल कीमत का 19 फीसदी जापान में, 47 फीसदी यूके में, 62 फीसदी और फ्रांस में 63 फीसदी टैक्स के रूप में लगता है।