Home / News / विभागीय समिति वन विभाग राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ झालावाड़ की बैठक वन विभाग कार्यालय में हुई

विभागीय समिति वन विभाग राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ झालावाड़ की बैठक वन विभाग कार्यालय में हुई

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर गिरिराज सुमन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी वन विभाग झालावाड़ को नियुक्त किया जिसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश यादव द्वारा की गई। सभी कर्मचारियों ने गिरिराज सुमन के अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सुमन ने बताया कि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में एक पदाधिकारीयों का दल कर्मचारियों की वाजिब मांगों के लिए 8 जून से “कर्मचारी जागृति यात्रा” समस्त जिलों में प्रारम्भ कर रहा है। कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं लंबित मांगों के समाधान हेतु संवाद कार्यक्रम झालावाड़ में ऑडिटोरियम हॉल मिनी सचिवालय झालावाड़ में 11 जून को दोपहर 2:00 बजे होगा जिसमें सभी कर्मचारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पवन शर्मा जिला अध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत झालावाड़, दिलीप मेघवाल, प्रतीक गौतम, लक्ष्मीकांत भील, विजय कुमार, अक्षय, महावीर गुर्जर, रोहित शर्मा, भंवर सिंह, रामनरेश ,पवन पटवा, दिपेश स्वामी, हीरालाल सुमन मोनू, करण यादव, उमेश आदि कार्मिकों ने खुशी जाहिर कर नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now