Home / News / मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया

लोकेशन गंगापुर सिटी रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर
गंगापुर सिटी। राजस्थान सरकार द्वारा जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति सवाई माधोपुर में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य मनोनीत किए जाने के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जारी आदेश के तहत शिवरतन अग्रवाल (सभापति, नगर परिषद गंगापुर सिटी), सुशील दीक्षित (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सवाई माधोपुर), मंजू गुर्जर (प्रधान, गंगापुर सिटी) एवं जमनालाल वैष्णव (मोर्चा संयोजक) को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।
नवमनोनीत सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री Bhajan Lal Sharma का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन पर जो विश्वास जताया गया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार एवं प्रशासन तक पहुंचाकर उनके त्वरित समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।
शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने समिति सदस्य के रूप में मिले दायित्व का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने का भरोसा दिलाया।
सुशील दीक्षित ने कहा कि संगठन और जनसेवा से जुड़े कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर सरकार ने सम्मान के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ाई है। मंजू गुर्जर ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही, वहीं जमनालाल वैष्णव ने इसे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और आमजन के विश्वास का सम्मान बताया।
सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री, प्रदेश नेतृत्व एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए जनहित एवं पारदर्शिता को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now