Home / Updates / वर्ल्ड कप जीत की खुशी होगी दोगुनी स्मृति मंधाना जल्द ही करेंगी शादी….

वर्ल्ड कप जीत की खुशी होगी दोगुनी स्मृति मंधाना जल्द ही करेंगी शादी….

नई दिल्ली में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को इतिहास रचा जब टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने साउथ अफ्रीका को 62 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं टीम की वाइस कैप्टन स्मृति मंधाना के लिए खुशियों का सिलसिला यहीं खत्म नहीं हुआ है। वर्ल्ड कप की इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब स्मृति अपनी निजी जिंदगी में भी नया अध्याय शुरू करने जा रही हैं। खबर है कि स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल से 20 नवंबर 2025 को शादी करेंगी।

शादी का आयोजन उनके होमटाउन सांगली में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह समारोह बेहद ग्रैंड होने वाला है, जिसमें क्रिकेट और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। पलाश मुच्छल का नाम म्यूजिक की दुनिया में जाना पहचाना है। वह लोकप्रिय सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं और खुद भी म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर हैं। पलाश ने 2014 में ‘ढिश्कियाऊं’ फिल्म से बतौर म्यूजिक कंपोजर डेब्यू किया था, जबकि 2022 में उन्होंने फिल्म ‘अर्ध’ से निर्देशन की शुरुआत की। स्मृति और पलाश पिछले छह सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2024 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था और अब जल्द ही इसे शादी के रूप में नया रूप देने वाले हैं। टीम इंडिया के कई साथी खिलाड़ी और बॉलीवुड के सितारे स्मृति के इस खास दिन का हिस्सा बनने वाले हैं। क्रिकेट फैंस के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है , एक तरफ भारत की वर्ल्ड कप जीत की खुशी, दूसरी तरफ टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी का उत्सव।

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now