Home / News / सड़क पर सख्ती का असर: नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही, चार वाहन सीज, चार का चालान, 4 लाख से ज्यादा जुर्माना

सड़क पर सख्ती का असर: नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही, चार वाहन सीज, चार का चालान, 4 लाख से ज्यादा जुर्माना

सहारनपुर! प्रशासन ने ओवरलोड और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान के निर्देशों पर आरटीओ विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग कर कार्रयवाही की।
इस अभियान में मंडल स्तर पर तैनात आरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त रहा, जबकि मौके पर टीम का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) एमपी सिंह ने संभाला। अभियान में पीटीओ अनिल तिवारी, (प्रवर्तन) पर्यवेक्षक मथुरा दत्त पांडे, एवं अश्वनी टीम के साथ मिलकर गागलहेड़ी, जनता रोड, देहात कोतवाली और दिल्ली रोड सहित कई क्षेत्रों में कार्रयवाही की।
इस दौरान चुनहेटी फाटक, नगर निगम पार्किंग और कोतवाली देहात थाना परिसर में चार वाहनों को निरुद्ध किया गया, जबकि चार वाहनों का चालान किया गया। इन वाहनों पर 4 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
अभियान के दौरान हर संदिग्ध वाहन की गहन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कार्रयवाही की गई। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि सड़क पर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now