Home / News / बांका में RTPS काउंटरों का हाई-लेवल निरीक्षण, सेवा गुणवत्ता सुधार के निर्देश

बांका में RTPS काउंटरों का हाई-लेवल निरीक्षण, सेवा गुणवत्ता सुधार के निर्देश

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, पटना की ओर से गठित उच्चस्तरीय टीम ने बांका जिले में लोक सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान सात प्रखंडों में RTPS काउंटरों की व्यवस्था को परखा गया।
निरीक्षण टीम ने अमरपुर, बांका, बाराहाट, बौंसी, फुल्लीडुमर, शंभूगंज और बेलहर प्रखंडों के RTPS काउंटरों का व्यापक जायजा लिया। टीम ने आमजनों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता की बारीकी से समीक्षा की।
सेवाओं के अस्वीकृत होने के कारणों की स्पष्टता, अभिलेखों के रख-रखाव और केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी मूल्यांकन किया गया।
इसके साथ ही टीम ने कर्मचारियों के व्यवहार, उनकी संवेदनशीलता और कार्यशैली पर विशेष ध्यान दिया, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सेवा मिल सके। इन्होने कहा कि
“हमारा उद्देश्य है कि RTPS के माध्यम से दी जाने वाली सभी सेवाएं पारदर्शी, समयबद्ध और जनहितकारी हों। जहां भी कमी पाई गई है, वहां सुधार के निर्देश दिए गए हैं।”
निरीक्षण के दौरान टीम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
इस निरीक्षण दल में किरण सिंह, पारुल प्रिया, अर्चना भारती, चितरंजन प्रसाद और ब्रजकिशोर सदानंद शामिल रहे।
तकनीकी सहयोग के लिए आईटी प्रबंधक सिद्धार्थ कुमार, मो. तौसीफ आलम, सुनील कुमार, विवेक कुमार और गौरव कांत की अहम भूमिका रही।
वहीं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह, जिला आईटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी और आईटी सहायक नर्मदेश्वर झा भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
उच्चस्तरीय निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बांका जिले में RTPS सेवाएं और अधिक पारदर्शी, तेज और जनहितकारी बनेंगी। मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।

[post-views]
Share
Now