Home / News / सीजन की पहली नई सोयाबीन ने कृषि मंडी में दी दस्तक !

सीजन की पहली नई सोयाबीन ने कृषि मंडी में दी दस्तक !

चौमहला झालावाड़ से सीताराम वर्मा की रिपोर्ट __
चौमहला कस्बे की अनाज मंडी में नई सोयाबीन खरीद का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ मुहूर्त सम्पन्न

चौमहला। कृषि उपज मंडी समिति चौमहला में आज नई सोयाबीन खरीद का शुभ मुहूर्त बड़े ही हर्षोल्लास एवं विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। शुभ मुहूर्त के अवसर पर किसान कालूसिंह निवासी उन्हेल नागेश्वर की सोयाबीन का भाव 3611 रुपए प्रति क्विंटल से बिककर मैसर्स प्रभात ट्रेडर्स चौमहला की फर्म में नीलाम हुआ।
इस दौरान नई बेस्ट सोयाबीन का उच्चतम भाव 3756 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचा।शुभ मुहूर्त अवसर पर अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष मनोहरलाल जैन, उपाध्यक्ष पंकज जैन चायडा, जगदीश अग्रवाल ,विनोद जैन सरवर समस्त किसान भाई, व्यापारीगण एवं मंडी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नए सीजन की यह पहली खरीदी के साथ सोयाबीन का बंपर आवक का अनुमान लगाया जा रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now