Home / News / ATS सेंटर पर सपा सांसद जियाउर्रहमान का फूटा गुस्सा: ‘मुस्लिमों को निशाना क्यु?

ATS सेंटर पर सपा सांसद जियाउर्रहमान का फूटा गुस्सा: ‘मुस्लिमों को निशाना क्यु?

संभल में बनने वाले एटीएस सेंटर को लेकर राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम मुसलमानों को शक की निगाह से देखने जैसा है।

सांसद ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी भाजपा, धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है और बार-बार एक समुदाय को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश करती है। उनका कहना था – “मुसलमान आतंकी नहीं होते, उन्हें बार-बार संदेह के घेरे में खड़ा करना गलत है।”

जियाउर्रहमान ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के फैसले समाज में अविश्वास और तनाव बढ़ाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ATS सेंटर के लिए हमेशा मुस्लिम बहुल इलाकों को ही क्यों चुना जाता है।

वहीं, दूसरी तरफ सरकार का तर्क है कि ATS सेंटर बनने से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और उत्तर प्रदेश में अपराध व आतंकवाद पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

अब देखना यह होगा कि इस फैसले पर बढ़ते सियासी विवाद के बीच सरकार अपना रुख कितना सख्त रखती है और विपक्ष इस मुद्दे को आगे किस तरह उठाता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now