Home / News / आलेख्य रूप से प्रकाशित,निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर समस्त उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया

आलेख्य रूप से प्रकाशित,निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर समस्त उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

  कौशाम्बी...    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जनपद के तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों (251-सिराथू, 252-मंझनपुर एवं 253-चायल) के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा ग्रामसभा/शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्र के पार्षद/ग्राम प्रधान/वार्ड सदस्य/ बूथ लेविल एजेण्ट/स्थानीय प्रतिनिधियों/ नगरिकों की अपने बूथ पर उपस्थित होकर बी.एल.ओ. द्वारा बैठक आहूत करते हुए आलेख्य रूप से प्रकाशित की गई निर्वाचक नामावलियों को पढ़कर समस्त उपस्थित सदस्यों को सुनाया गया है एवं सभी से अपील की गयी कि दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी अर्ह मतदाताओं के नाम सम्मलित कराने के लिए फार्म-6 प्राप्त किये जा रहे है। 
        अपील की गई कि अर्ह मतदाताओं के फार्म-6 अधिक से अधिक भरवाने में सहयोग करें। आज जनपद के विधान सभा क्षेत्र 251-सिराथू मे फार्म-6- 843, फार्म-7-1 एवं फार्म-8-71, 252-मंझनपुर मे फार्म-6- 1523, फार्म-7-43. फार्म-8- 196, एवं 253-चायल में फार्म-6- 1298, फार्म-7-21, फार्म-8- 193, प्राप्त किये गये है। 
       उप जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सम्बन्धित क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सेक्टर आफिसरों द्वारा सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर बी.एल.ओ. द्वारा आयोजित किये जा रहे बैठको का निरीक्षण किया गया।
Tagged:
[post-views]
Share
Now