Home / Updates / जिलाधिकारी कर रहे थे मीटिंग, अचानक बड़ी स्क्रीन पर चल गई अश्लील वीडियो, फिर हुआ…..

जिलाधिकारी कर रहे थे मीटिंग, अचानक बड़ी स्क्रीन पर चल गई अश्लील वीडियो, फिर हुआ…..

महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा आयोजित ई-चौपाल में एक यूजर ने अश्लील वीडियो चलाकर और अर्जुन नामक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी करके हंगामा मचा दिया। खंड शिक्षा अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ई-चौपाल में उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक यूजर ने स्क्रीन पर आपत्तिजनक वीडियो चला दी।

इसी दौरान ई-चौपाल में शामिल अर्जुन नामक व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी भी कर दी।। इस प्रकरण में फरेंदा के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और वहां की व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पहल करते हुए सात जुलाई को ई-चौपाल का आयोजन किया था। जनसुनवाई में जिलाधिकारी के साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे।

[post-views]
Share
Now