Home / News / पाक आर्मी चीफ़ असीम मुनीर ने मुकेश अंबानी को मारने की धमकी दी… भारत का ऐलान – ‘ब्लैकमेल नहीं, सिर्फ़ बर्बाद करेंगे

पाक आर्मी चीफ़ असीम मुनीर ने मुकेश अंबानी को मारने की धमकी दी… भारत का ऐलान – ‘ब्लैकमेल नहीं, सिर्फ़ बर्बाद करेंगे

स्पेशल रिपोर्ट
अभिजीत शर्मा

नई दिल्ली — पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ असीम मुनीर ने अमेरिका में एक बयान देकर भारत और उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी दी। मुनीर ने कहा कि भारत के बड़े कारोबारी और नेता भी युद्ध का असर महसूस करेंगे।
इस पर भारत ने कड़ा जवाब देते हुए कहा— “हम किसी भी धमकी के सामने झुकने वाले नहीं हैं। अगर हमारे नागरिकों को नुकसान पहुँचाने की कोशिश हुई, तो ऐसा जवाब देंगे कि पाकिस्तान की ताकत का झूठ हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।”
भारत ने दुनिया के देशों से भी कहा कि वे पाकिस्तान के परमाणु हथियारों को लेकर गंभीर हों, क्योंकि वहां की सेना पर आतंकियों से मिलकर काम करने के आरोप लगते रहे हैं।
रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान में खराब आर्थिक हालात और अंदरूनी संकट के कारण वहां के नेता इस तरह की बयानबाज़ी करते हैं, ताकि जनता का ध्यान असली समस्याओं से हट जाए।
भारत ने साफ संदेश दिया— “अंबानी पर हमला तो दूर, सोच भी मत… वरना अंजाम बुरा होगा।”

Tagged:
[post-views]
Share
Now