Home / News / सहारनपुर: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में टपकी छत, कवरेज पर मीडिया पर बरसी CMS देखे Video…

सहारनपुर: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में टपकी छत, कवरेज पर मीडिया पर बरसी CMS देखे Video…

सहारनपुर: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में टपकती छत, मरीज परेशान — मीडिया से दुर्व्यवहार पर रोष

सहारनपुर के सेठ बलदेव दास बाजोरिया चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में छत से पानी टपकने के कारण ऑपरेशन कराए मरीजों को इधर-उधर भागना पड़ा। वार्ड में पानी गिरने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

जब मीडिया कर्मियों ने इस स्थिति का वीडियो बनाना चाहा, तो प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधा सुमन ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और वीडियो बनाने के लिए “अनुमति पत्र” लाने की बात कही। इस व्यवहार से सहारनपुर के मीडिया जगत में कड़ा आक्रोश है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार भी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का बचाव करते नजर आए। इस पूरे मामले ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्ट: नीरज जॉय

[post-views]
Share
Now