Home / Breaking News / कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर भू-अर्जन तक सुनीं आमजनों की समस्याएं…..

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से लेकर भू-अर्जन तक सुनीं आमजनों की समस्याएं…..

सागर 21 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज जनपद पंचायत जैसीनगर स्थित मंगल भवन में खंडस्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदकों की समस्याएं एवं आवेदन समक्ष में सुने। उन्होंने आवेदकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, एसडीएम श्री नवीन सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मोना दांगी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्रीमती पाल के समक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, भू-अर्जन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। आवेदकों ने सड़क निर्माण, सड़क से जुड़ी समस्याओं, निर्माण कार्यों तथा भूमि संबंधी मामलों को लेकर अपनी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

भू-अर्जन से संबंधित आवेदनों पर कलेक्टर श्रीमती पाल ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निराकरण किया जाए तथा जिन प्रकरणों में प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

सागर (मध्यप्रदेश)
लाल साहब लोधी

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now