Home / News / सुपातराई में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सास्वच्छ एवं सुंदर गांव बनाने ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश

सुपातराई में स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सास्वच्छ एवं सुंदर गांव बनाने ग्रामीणों ने दिया स्वच्छता का संदेश


करतला। विकासखंड करतला, जिला कोरबा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुपातराई में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने उत्साह और जागरूकता के साथ बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। गांव को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की।
स्वच्छता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि स्वच्छ गांव की जिम्मेदारी केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से गांव को और बेहतर बनाया जा सकता है।
अभियान में ग्राम पंचायत के सरपंच ज्ञान सिंह कंवर, फोटो गिरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
इस दौरान ग्रामीणों ने अपने गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने तथा भविष्य में भी स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।
अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now