संभल हिंसा मामले में बीते दिनों तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश देने वाले जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) विभांशु सुधीर का तबादला कर दिया गया है. संभल हिंसा के एक पीड़ित की याचिका पर सुनवाई करते हुए विभांशु शेखर ने तत्कालीन CO अनुज चौधरी सहित 20 पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे. विभांशु सुधीर को सीनियर सिविल डिवीजन जज के पद पर सुल्तानपुर भेजा गया. वहीं चंदौसी कोर्ट के सीनियर डिवीजन सिविल जज आदित्य सिंह को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया.
दरअसल मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तीन जिला जज स्तर समेत कुल 14 न्यायिक अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की. हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण ने यह अधिसूचना जारी की है. इसमें संभल सीजीएम विमांशु शेखर सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों का नाम है.






