कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट
कौशाम्बी... अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर ने जिला पंचायत कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया।
अध्यक्ष जिला पंचायत ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का "जय जवान-जय किसान" का मंत्र सदैव हम सबको राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।






