देहरादून में देर रात एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया जब शराब के नशे में धुत एक दारोगा ने अपनी कार से कई गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क पर दौड़ रही थी और देखते ही देखते तीन से ज्यादा वाहन इसकी चपेट में आ गए। टक्कर लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गाड़ियों में बैठे लोग दहशत में आ गए और स्थानीय लोगों भी मौके पर जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दारोगा पूरी तरह नशे में था और लोगों से उलझ भी रहा था। जैसे ही लोगों को पता चला कि गाड़ी चला रहा शख्स पुलिस विभाग में दारोगा है, भीड़ में गुस्सा ज्यादा भड़क गया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी और आरोपी दारोगा को घेर लिया। हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत आरोपी दारोगा को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। इस हादसे से तीन गाड़िया बुरी तरह से शतिग्रस्त हो चुकी है। इस पूरी घटना की जानकारी एसएसपी अजय सिंह को दी गई। जहाँ अजय सिंह ने शराबी दरोगा पर एक्शन लेते हुए उसे पद से हटाते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है।






