Home / News / खानकाह ए बुरहानिया चिश्तिया साबरिया फखरिया में जश्ने विलादत ए मौला अली बड़ी धूम धाम से मनाया गया…

खानकाह ए बुरहानिया चिश्तिया साबरिया फखरिया में जश्ने विलादत ए मौला अली बड़ी धूम धाम से मनाया गया…

वर्ल्ड कंजूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया के नेशनल चेयरमैन असगर आलम को शाल भेंट कर किया गया सम्मानित

सहारनपुर -खानकाह ए बुरहानिया चिश्तिया साबरिया फखरिया में 13 रजब को जश्ने विलादत ए मौला अली अ.स. हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर कुल शरीफ, लंगर और महफिल ए समा का आयोजन हुआ। जिसमें सुप्रसिद्ध कव्वाल नुसरत साबरी ने हुजूर ए पाक और मौला अली की शान में कलाम सुनाकर महफिल के माहौल को नूरानी बना दिया
गद्दी नशीन हुजूर ख्वाजा सय्यद एहतेशाम अली चिश्ती साबरी साहब ने तमाम उम्मत के लिए तथा मुल्क के लिए दुआ फरमाई।
खानकाह के नायब सज्जादा नशीन सैय्यद तबारक अली चिश्ती साबरी ने विलादत ए मौला अली पर रोशनी डालते हुए बताया के इस दिन मक्का में अल्लाह के शेर और रसूल अल्लाह के जानशीन मौला अली अलेहिस्सलाम की विलादत हुई इसलीए सूफी हजरत या मुहिब्बाने मौला अली इस दिन को खूब खुशी से मनाते हैं इस अवसर पर वर्ल्ड कंजूमर ऑर्गनाइजेशन इंडिया के नेशनल चेयरमैन असगर आलम को शाल भेंट कर खानकाह के गद्दी नशीन हजरत सैयद शामली चिश्ती साबरी ने सम्मानित किया इस मौके पर शहर की गणमान्य लोगों में कांग्रेस एआइसीसी सदस्य मुजफ्फर अली गुज्जरअरशद कंबोज,उस्मान थानवी,रियासत अली हवारी,सैय्यद शाहवेज,इकबाल मंसूरी,दानिश अंसारी,सैय्यद कैफ नूरानी,सैय्यद जिया,मेहताब मलिक अहताशमी,अजीम मलिक,मोहताशिम अली,हसीन हैदरी,सुहैल गौर आदि सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे ।

[post-views]
Share
Now