Home / News / चौथी बार राजीव कुमार मिश्रा बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

चौथी बार राजीव कुमार मिश्रा बने जदयू शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

समस्तीपुर। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर राजीव कुमार मिश्रा को लगातार चौथी बार जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राजीव कुमार मिश्रा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय सहित पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

बधाई देने वालों में संजय सिंह, अरविन्द ज्योति, विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह, प्रभु नारायण राय, अशोक झा, नरेश प्रभाकर, शम्भू सिंह, चंद्र माधव राय, रणधीर राय, दिगम्बर चौधरी, फूलटू चौधरी, विशाल कुमार राय, रौशन मिश्र एवं पिंटू मिश्र सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

पार्टी नेताओं ने राजीव कुमार मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं, राजीव कुमार मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now