Home / News / समाज के विकास में वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका-छगन माहुर

समाज के विकास में वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका-छगन माहुर

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

वरिष्ठजन सम्मान समारोह में 100 बुजुर्गों का सम्मान

कोटा। स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा स्थित सेवाधाम आश्रम में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता समिति के तत्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, सेवा एवं सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना रहा।
समिति के संयोजक सुरेश उपाध्याय ने बताया कि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर रहे। अध्यक्षता समाजसेवी एवं भामाशाह अशोक हरियाणी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद योगेश विजय एवं रवि शर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा 50 बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां तथा 50 बुजुर्ग पुरुषों को साफी वितरित कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि छगन माहुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठजन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सामाजिक समरसता तभी मजबूत होगी, जब हम सभी वर्गों और विशेष रूप से वरिष्ठजनों का सम्मान एवं सेवा अपनी जिम्मेदारी समझकर करेंगे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक समरसता समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
पार्षद योगेश विजय ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके प्रति सम्मान और सेवा का भाव हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
पार्षद रवि शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वरिष्ठजनों के चेहरे पर मुस्कान लाना और उन्हें सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समिति द्वारा सामाजिक समरसता और सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, संवेदना और अपनत्व की भावना को बढ़ावा देते हैं।
समिति के महासचिव राजीव वर्मा ने समिति द्वारा किए गए सामाजिक कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी,
समारोह के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भावपूर्ण एवं भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर भामाशाह अशोक हरियाणी का समिति की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अध्यक्षता कर रहे अशोक हरियाणी जी ने वरिष्ठजनों के सम्मान को समाज की जिम्मेदारी बताते हुए समिति के सेवा कार्यों में हरसंभव सहयोग का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समिति के सामाजिक एवं सेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में राजीव वर्मा , समाजसेवी मनोज जैन आदिनाथ, द्वारका लाल मीणा, लोकेश चतुर्वेदी , मनोज निर्मल, दिलखुश मीणा सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now