झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़ 04 अगस्त। झालावाड़ के प्रसिद्ध संत शिरोमणि बालजी महाराज की जयन्ती पर श्री बालजी महाराज सेवा समिति द्वारा बालजी महाराज की छतरी समाधि स्थल पर सोमवार से दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। सोमवार को श्री बालजी महाराज की पूजा अर्चना के बाद रात्रि को संगीतमय सुन्दरकाण्ड का वाचन प्रसिद्ध देवेन्द्र महाकाल मण्डली द्वारा किया गया। जिसमें शहर के धर्म प्रेमी बन्धुओं सहित समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मंगलवार को दिन दोपहर 2 बजे बालजी महाराज की चरण पादुकाओं का समिति के द्वारा सामुहिक पूजन किया गया जिसमें पण्डित सत्यप्रकाश (बबली) द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ बालजी महाराज की प्रतिमा का पूजन किया गया तथा माल्यर्पण कर प्रसाद चढ़ाकर भोग लगाया गया तथा सामुहिक आरती की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष छीतरसिंह राठौड़, रविन्द्रनाथ सक्सेना, प्रकाशचन्द व्यास, जगदीश सिंह, बिहारीलाल, चौथमल वर्मा, युगलकिशोर शर्मा, राधेश्याम गौड़, गोविन्द शर्मा, सुरेश शुक्ला, जगदीश हरदेनिया, नन्दसिंह राठौड़, उदयसिंह हाड़ा, गणेश सोनी, भगवती प्रसाद, हजारीलाल, कन्हैयालाल कश्यप, शिव गुर्जर, सत्यनारायण वर्मा, पद्म गौड़, ओमप्रकाश क्षत्रिय, जगदीश गुर्जर, लक्खूराम लोधा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे। संत शिरोमणि बालजी महाराज जयन्ती समारोह पर सांय 4 बजे चौथमाता मन्दिर के पास से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सौभाग्य जैन व राजेन्द्र कुमार जैन के सानिध्य में निकाली गई। शोभायात्रा में श्री बालजी महाराज की तस्वीर सजाई गई तथा बेण्ड बाजो के साथ शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई शोभायात्रा बालजी महाराज की छतरी पर पहुंची। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा रास्ते भर प्रसाद का वितरण भी किया गया। वहीं मन्दिर परिसर में विद्युत सजावट की गई तथा समाधि स्थल को पुष्पों से सजाया गया एवं 3 बजे बाद समिति के द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया जिसमें शहर के श्रद्धालु महिला, पुरूषो व बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया एवं संत बालजी महाराज के मेले का भरपूर आनन्द उठाया। मेले में गुब्बारे, पानी पताशे, मनिहारी का सामान सहित कई दुकाने सजाई गई तथा देर रात तक मेला चला।







