जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की गांधी दर्शन पर संगोष्ठी संपन्न

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार का आध्यात्मिक वस्त्र पहनाकर एवं प्रसाद देकर व रूद्राक्ष देकर अपने कुंभ आश्रम में आशिर्वाद रुपी सम्मान किया

प्रयागराज : जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच की ओर से अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने महाकुंभ मेला प्रयागराज में मुलाकात व कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन – जीवन दर्शन पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी हुआ।

आदरणीय शंकराचार्य जी से महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा गांधी दर्शन और जन जीवन दर्शन पर निरंतर सुरू 25 अगस्त से 2 अक्तूबर तक पीपल बरगद नीम पौधारोपण, गांधी शांति यात्रा, नदी संवाद और जल संरक्षण, नशामुक्त युवा – अहिंसा युक्त युवा शपथग्रहण, सत्याग्रही युवा शपथ अभियान, शांतिदूत शपथ अभियान, दीप-दान कार्यक्रम, विश्व शांति सम्मेलन, युद्ध नहीं हमें शांति चाहिए, गांधी की पाठशाला द्वारा नैतिक और मौलिक शिक्षा और संवाद जैसे स्वयंसेवी कार्यक्रमों से अवगत कराया गया। सुनकर शंकराचार्य जी महाराज द्वारा संगठन तथा संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार की भूरी भूरी प्रशंसा किया एवं पूज्य शंकराचार्य जी ने गांधी के नैतिक जीवन मुल्यों को भारत के युवाओं तक पहुंचाने का अलख जगाने का कार्य बहुत महत्वपूर्ण व मुल्यवान कार्य यह मानवता की सेवा से कम नहीं है जिसे सरकार नहीं ऐसे नैतिक व मौलिक कार्य देश मानव समाज के लिए बहुत आवश्यक है। आप जैसे स्वयंसेवी व्यक्ति व संस्था ही ऐसे कार्य कर सकते है बताया। शंकराचार्य जी महाराज ने गांधी जी की जयंती 2 अक्तूबर अंग्रेज़ी तारीख में न मनाकर हिंदू पंचांग तिथि अनुसार मनाने तथा गाय की सेवा, संरक्षण व सम्मान करने का आध्यात्मिक मार्गदर्शन किया व सलाह भी दिया। जिसपर विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने पूज्य शंकराचार्य जी के आदेशों का अनुपालन करने का विनम्र अभिवादन कर आश्वस्त किया।

इस अवसर पर धर्म, जीवन के मूल्य, पर्यावरण व युवाओं में नशा पर गहन चिंता व चर्चा का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस तरह पुज्यनिय शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी से कुंभ दर्शन – गांधी दर्शन – जीवन दर्शन पर महत्वपूर्ण संगोष्ठी हुआ।

जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार का कुंभ दर्शन का आध्यात्मिक वस्त्र पहनाकर तथा प्रसाद व रूद्राक्ष देकर अपने आश्रम में आशिर्वाद रूपी सम्मान किया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच गांधी शांति यात्रा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक प्रिय श्री इंद्रकुमार सिंह प्रयागराज भी उपस्थित थे।

Share
Now