अज़ीज़ अहमद सिद्दीक़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर
सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेधावीं छात्र /छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर किया गया सम्मानित
सोमवार को कस्बे के लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज का विद्यालय वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया यह वार्षिकोत्सव विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय लाला केशोदास के जन्म दिवस पर मनाया जाता है कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वर्गीय केशोदास की पुत्रवधु अंजू गुप्ता द्वारा केशोदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व केशोदास के पौत्र शोभित गुप्ता द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा सभी का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम करने वाले व मेधावी छात्र /छात्राओं को प्रबंध समिति द्वारा स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया कक्षा 12 मे आयुषी, दीप्ति कक्षा 10 मे हुस्ना मालिक, कक्षा 8 मे वंश सिंघल व अन्य कक्षाओं मे सुधांशु, अवनी,साहिबा, अक्षत,प्रियांशु ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया कक्षा 10 मे गणित मे 100 मे से 100 अंक प्राप्त करने पर छात्रा परिधि सिंघल को चेयरमेन ज़हीर फारुकी द्वारा सम्मानित किया गया सभी अभिभावको व अतिथियों ने कॉलेज के अनुशासन की प्रसंसा करते हुए कॉलेज की व्यवस्थाओ की सराहना की सर्वाधिक उपस्थिति व उत्कृष्ट सेवा के लिए वरिष्ठ अध्यापक धीरज गर्ग को कॉलेज प्रबंधक श्याम सुंदर द्वारा सम्मानित किया गया औऱ उनके कार्य की सराहना की कार्यक्रम मे चेयरमैन ज़हीर फारुकी, अंजू गुप्ता,शोभित गुप्ता, श्याम सुन्दर, नवीन गर्ग, रेवती रमण,अनूप गोयल,राकेश सिंघल,संदीप वर्मा, निर्दोष जैन,धीरज गर्ग, शिवकुमार, विनोद पाल, विकास पाल,नितिन कुमार, राजीव त्यागी,भावना त्यागी, अर्चना देवी, पूजा पुंडीर,सुमन लता,वर्षा धवन, नेहा गर्ग,आदि उपस्थित रहे।










