रिपोर्ट अकरम अली
सहारनपुर! वाणिज्य कर विभाग कुछ नाम चीन ट्रांसपोर्टरो एवं फर्जी फर्मो के घठ जोड़ से बड़े पैमाने पर कर अपवंचन का खेल खेला जा रहा है कर अपवंचन माफियाओ के इस गोरख धंधे से जहां राज्य सरकार को भारी मात्रा में राजस्व की हानि हो रही है वहीं विभाग के कर्तव्य निस्ट तथा ईमानदार अफसरो की साख भी धूमिल हो रही है हालांकि वाणिज्यकर विभाग समय-समय पर कर अपवंचको के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाता रहा है परंतु आज तक भी विभागीय अधिकारी किसी भी कर अपवंचक के खिलाफ कर अपवंचन कानून के तहत पुलिस मे प्राथमिकी ही दर्ज नहीं करा सका है पुख्ता सूत्रों के अनुसार कर अपवंचक दिल्ली,पंजाब,समेत कई अन्य राज्यों से इन स्थानों पर संचालित फर्जी फर्मो व उनके बिलों के आधार पर ड्राई फ्रूट,होजरी, गुटखा,पान मसाला, बीडी,सिगरेट,इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल, हार्डवेयर,बरास सीट, गुड्स प्लास्टिक, निर्मित खेल खिलौने सीमेंट,प्लाई बोर्ड,किरयाना सामान, बुक कराकर उन ट्रांसपोर्ट पर मांगाते हैं जिनके मालिक प्रशासनिक तथा सियासी क्षेत्रो में रसूख रखते हैं इतना ही नहीं जिस प्रकार दिल्ली पंजाब समेत कईं अन्य राज्यों के बाजारों की फर्जी फर्मो के बिलों पर उक्त कीमती सामान कर अपवंचन तथा एक्साइज ड्यूटी की चोरी कर जैसे ही लाया जाता है वैसे ही स्थानीय बाजारो में भी फर्जी फर्मों के नाम इसे प्राप्त कर कर अपवांचक अपने गोदामो तक पहुंचा देते हैं इस पूरे खेल में फॉर्म 38 का भी दुरुपयोग होता है साथ ही ई संचरण बिलिंग प्रणाली भी कर अपवंचन सैल्स टैक्स चोरों के लिए सहायक सिद्ध हो रही बताई जा रही है कर अपवंचन के खेल में वाणिज्य कर विभाग का सचल दल ट्रांसपोर्टरो तथा माल मंगाने वाले व्यक्ति के द्वारा दिखाए गए बिलों का भी सत्यापन न तो करेता और न ही विक्रेता से करते हैं सूत्र बताते हैं कि कर अपवंचन का धंधा करने वाले कई मुनाफाखोर फर्जी फर्मो के माध्यम से दूसरे राज्यों से टैक्स की चोरी कर जमकर चांदी काट रहे हैं जिससे प्रदेश सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि पहुंच रही है






