Home / Updates / संभल में बुलडोजर एक्शन पर फिलहाल हाइकोर्ट से रोक सरकार को झटका 80 मकान…..

संभल में बुलडोजर एक्शन पर फिलहाल हाइकोर्ट से रोक सरकार को झटका 80 मकान…..

संभल के रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला हातिम सराय में बने 80 मकानों को बुलडोजर का खतरा फिलहाल टल गया है। हाईकोर्ट ने लोगों की याचिका सुनकर ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है और तहसील प्रशासन को चार हफ्तों के भीतर अपने दस्तावेज दिखाने और मकान मालिकों को जवाब देने का आदेश दिया है। इससे पहले डीएम से हुई मुलाकात में तहसील प्रशासन को दस्तावेज दिखाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन मकान मालिक तहसीलदार के पास दस्तावेज नहीं ले गए।

तहसील प्रशासन का दावा था कि मकान तालाब की जमीन पर बने हैं और उन्हें हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था। वहीं, मकान मालिकों का कहना है कि उन्होंने जमीन 2005 से 2012 के बीच खरीदी थी और उनके पास बैनामा व नक्शे के प्रमाण भी मौजूद हैं। आठ अक्टूबर को 40 मकानों पर लाल निशान लगाए गए थे, जिसके बाद मकान मालिक हाईकोर्ट पहुंचे और स्टे प्राप्त किया। अब चार हफ्तों तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर सकता।

Tagged:
[post-views]
Share
Now