Home / Updates / NDA में फिर टूट बिहार में अलग चुनाव लड़ेंगे राजभर बोले अमित शाह से मीटिंग के बाद…..

NDA में फिर टूट बिहार में अलग चुनाव लड़ेंगे राजभर बोले अमित शाह से मीटिंग के बाद…..

आख़िरकार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए से किनारा कर लिया है। यूपी सरकार में शामिल रहने के बावजूद पार्टी ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए पहले चरण की 47 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। सुभासपा ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है और गुरुवार को दूसरी सूची आने की तैयारी भी ज़ोरों पर है।दरअसल, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर पिछले दो साल से बिहार में लगातार जमीन तैयार कर रहे थे — रैलियां, सभाएं और संगठन विस्तार के ज़रिए। उन्होंने भाजपा से एक दर्जन से ज़्यादा सीटों की मांग भी की थी, लेकिन एनडीए के सीट बंटवारे में सुभासपा को जगह नहीं मिली। लंबे इंतज़ार के बाद राजभर ने नाराज़ होकर गठबंधन तोड़ दिया और अब बिहार में अपने दम पर मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now