पाकिस्तान ने लाहौर टेस्ट में मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका को 93 रन से हरा दिया। यह जीत पाकिस्तान की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की पहली जीत है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 378 रन बनाए। इमाम-उल-हक, सलमान आगा और कप्तान शान मसूद ने अर्धशतक लगाए। मोहम्मद रिजवान ने भी 75 रन जोड़े। अफ्रीका की ओर से सेनुरन मुथुसामी ने छह विकेट लिए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 269 रन पर सिमट गई। टोनी डी जोर्जी ने शतक 104 रन बनाया, जबकि नोमान अली ने छह और साजिद खान ने तीन विकेट बनाए। वहीं पाकिस्तान को 109 रन की बढ़त मिली और दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 167 रन बनाए और अफ्रीका के सामने 277 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 183 रन पर ढेर हो गई। नोमान अली और शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट लिए। नोमान अली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
इस जीत से पाकिस्तान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 100% पॉइंट प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। श्रीलंका तीसरे, भारत चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज निचले दो स्थानों पर हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में जीत पर 12 ड्रॉ पर चार और टाई पर छह अंक मिलते हैं। पॉइंट प्रतिशत (PCT) के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होती है।
रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल






