Home / Politics / स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान कहा देवी लक्ष्मी की पूजा करने से अगर अमीर बनते तो भारत में…..

स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर दिया विवादित बयान कहा देवी लक्ष्मी की पूजा करने से अगर अमीर बनते तो भारत में…..

उत्तरप्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। अपनी जनता दल के अध्यक्ष और पुर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब लक्ष्मी पूजा को लेकर ऐसा बयान दे दिया है , जिससे अब धार्मिक और राजनैतिक बहस शुरू हो चुकी है। मौर्य ने कहा अगर देवी लक्ष्मी की पूजा करने से कोई अमीर बन जाता, तो देश में गरीबी क्यों होती? लाखों लोग रोज पूजा करते हैं, लेकिन अमीर कुछ ही बन पाते हैं।

बयान पर मचा बवाल:
मौर्य के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने उन्हें परंपराओं का मज़ाक उड़ाने वाला बताया, तो कुछ ने कहा कि वह धर्म और आस्था को राजनीति के चश्मे से देख रहे हैं। वहीं, मौर्य समर्थक इस बयान को “सच्चाई बताने की हिम्मत” बता रहे हैं। उनका तर्क है कि नेता ने बस यह कहा है कि मेहनत और नीतियों से ही समृद्धि आती है, सिर्फ धार्मिक कर्मकांड से नहीं।

मौर्य की सफाई:
विवाद बढ़ने के बाद मौर्य ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा मैं देवी या पूजा का विरोध नहीं कर रहा। मैं बस यह कहना चाहता हूँ कि असली लक्ष्मी घर की महिलाएँ हैं, उनकी इज्जत और मेहनत को ही सम्मान मिलना चाहिए।

बीजेपी और हिन्दू संगठनों ने इसे आस्था पर चोट बताया है। भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि मौर्य लगातार हिंदू परंपराओं को निशाना बना रहे हैं और यह उनका वोट बैंक साधने का तरीका है। वहीं, कुछ विपक्षी दलों ने मौर्य का बचाव करते हुए कहा कि वह बस आर्थिक असमानता की ओर ध्यान दिला रहे हैं।

Tagged:
[post-views]
Share
Now