झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
झालावाड़
सवर्ण समाज के हितों के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्व. देवेंद्र सिंह पलाड़ा को आज विप्र फाउंडेशन परिवार, झालावाड़ एवं महर्षि गौतम बहुउद्देश्यीय हितकारिणी समिति, झालावाड़ की ओर से दुलीचंद जैन साहब के बंगले पर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विप्र फाउंडेशन मुख्य संगठन प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव के कहा कि स्व. देवेंद्र सिंह पलाड़ा यूजीसी रोल बेक रैली के दौरान घायल हो गए थे, जिनका उपचार के दौरान अस्पताल में निधन हो गया। उनके इस अमर बलिदान को समाज कभी नहीं भूलेगा।
महर्षी गौतम हितकारिणी समिति के राजेन्द्र जोशी ने बताया कि ये नियम सवर्णों के साथ अन्याय है ये वापस होना चाहिए ।
जिला अध्यक्ष दीपेश जोशी, संगठन महामंत्री प्रणव शर्मा ने बताता की शीघ्र ही समस्त प्रभावित समाजो से चर्चा कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी , युवा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा संगठन महामंत्री सन्नी पंडित ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विप्र फाउंडेशन मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने कहा कि स्व. देवेंद्र सिंह पलाड़ा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज उनके बताए मार्ग पर चलकर सवर्ण हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।
कार्यक्रम में महर्षि गौतम बहुउद्देश्यीय हितकारिणी समिति झालावाड़ के नरेश जोशी, बबली शर्मा राकेश सिंह, विप्र फाउंडेशन के यश श्रंगी, आर्यन शर्मा, हर्षद तिवारी, शिव जोशी, अनिरुद कौशिक, चन्द्रकान्त त्रिपाठी, सर्व बाह्मन परशुराम सेना प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवारी , राजेन्द्र शर्मा बजरंग दल से जिला संयोजक सचिन कश्चप ,पूर्व जिला संयोजक मोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।







