अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//कोरबा जिले के शासकीय हाईस्कूल पताढ़ी में विद्यार्थी कैरियर काउंसलिंग एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि “जब तक शिक्षा के लिए हम सभी और समाज सक्रियता नहीं दिखाएंगे तब तक शिक्षा अपने निर्धारित परम उद्देश्य को नहीं प्राप्त कर सकता। इस कड़ी में सर्वप्रथम शिक्षकों का सम्मान और विद्यार्थीयों का वेलकम करना अत्यंत आवश्यक होता है।” कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तेल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विद्यालय परिवार की प्रमुख प्राचार्य श्रीमती पी.पारकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “शिक्षा से बढ़कर कोई दूसरा धन नहीं हो सकता। इसलिए हम सबको शिक्षा के लिए जागरूक रहना चाहिए।” इस अवसर पर मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्राध्यापक डॉ.प्यारेलाल आदिले प्राचार्य जे.बी.डी.आर्ट एंड साइंस कॉलेज कटघोरा ने कहा कि “जब तक हम देश में एक साथ सभी मिलकर शिक्षा को गंभीरता से नहीं लेंगे तब तक हमारा देश अग्रणी नही बन पाएगा। अतएव हम सभी को शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर संकल्पपूर्वक काम करना चाहिए।” इस अवसर पर विद्यालय परिवार के व्याख्याता श्रीमती फुलेश्वरी बंजारे,श्रीमती पद्मावती साव,श्रीमती रीना मिश्रा एवं हरिशंकर सोनवानी जी ने अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन व्याख्याता श्रीमती सरोज कश्यप ने किया। इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संबंधी योजनाओं विषय पर संदर्भ पुस्तक लिखने वाली लेखिका श्रीमती विमला भास्कर व्याख्याता अंग्रेजी ने अपनी पुस्तक की लेखन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। आमंत्रित अतिथियों एवं समस्त शिक्षकों का स्वागत क्रमशः कु.अदिति रात्रे,प्रिंस रात्रे,जीगर पात्रे,समर सोनवानी,नम्या कुर्रे,नेहा कुर्रे, यनिद्र,अंश कुर्रे,एवं सत्येंद्र ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के समस्त बच्चों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराया। अंत में अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन श्रीमती फुलेश्वरी बंजारे व्याख्याता ने किया।








