Home / News / पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, DCM ब्रजेश पाठक ने दिया …..

पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन, DCM ब्रजेश पाठक ने दिया …..

लखनऊ में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले पंचायत प्रतिनिधियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी के हजरतगंज स्थित जीपीओ गांधी प्रतिमा पर “पंचायत बचाओ अभियान” के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
प्रदर्शनकारियों ने पंचायत चुनाव समय पर कराने और पंचायत व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की मांग उठाई। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना था कि गांवों के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए समय पर चुनाव बेहद जरूरी हैं।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रतिनिधियों को मिठाई खिलाकर समर्थन का संदेश दिया। डिप्टी सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव समय पर कराने की तैयारी में जुटी है और पंचायतों का विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए सरकार हर आवश्यक कदम उठाएगी।
प्रदर्शन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से जल्द स्पष्ट निर्णय लेने की मांग की। वहीं डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों में संतोष का माहौल देखने को मिला।

Tagged:
[post-views]
Share
Now