समाज में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए गुर्जर महापंचायत ने कई बड़े फैसले लिए हैं। पंचायत में तय किया गया कि शादी के दौरान अगर दूल्हा दाढ़ी रखेगा तो उस पर ढाई लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
महापंचायत का कहना है कि पारंपरिक रीति-रिवाजों और सामाजिक अनुशासन को बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगाने का ऐलान किया गया। पंचायत ने साफ कहा कि कम उम्र में शादी कराने वालों के खिलाफ सामाजिक कार्रवाई की जाएगी।
मृत्युभोज जैसी प्रथा को भी बंद करने का फैसला लिया गया है। पंचायत का मानना है कि इससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। वहीं शादी और अन्य कार्यक्रमों में शराब और नशे के सेवन पर भी सख्ती दिखाई गई है।
पंचायत ने लोगों से अपील की कि सामाजिक कार्यक्रमों को सादगी से मनाया जाए और समाज सुधार की दिशा में सभी मिलकर काम करें। अब इन फैसलों को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
गुर्जर महापंचायत में कई बड़े फैसले दूल्हे ने दाढ़ी रखने पर ढाई लाख का होगा जुर्माना…..

Tagged:#news





