Home / Updates / SP का सख्त आदेश: पितृ विसर्जनी अमावस्या मेले में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी को सतर्क ड्यूटी के निर्देश…..

SP का सख्त आदेश: पितृ विसर्जनी अमावस्या मेले में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी को सतर्क ड्यूटी के निर्देश…..

चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर जिलाधिकारी श्री उमेश चन्द्र निगम की उपस्थिति में अश्विन मास/पितृ विसर्जनी अमावस्या मेला डियूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि सभी कर्मचारीगण अपनी-अपनी डियूटी पर समय से पहुचेंगे, कोई भी अधिकारी/कर्मचारी डियूटी में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करेगा । ड्यूटी के दौरान सभी श्रद्धालुओं से नम्रतापूर्वक व्यवहार करेगें ।
पूरे मेल को सकुशल संपन्न करने के लिए 03 जोन व 10 सेक्टर में बांटा गया है जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट के अलावा 04 पुलिस क्षेत्राधिकारी, 19 थाना प्रभारी निरीक्षक/निरीक्षक, 80 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 205 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल,60 महिला कांस्टेबल, 03 उपनिरीक्षक यातायात,14 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल यातायात,02 एलआईयू उ0नि0, 12 हेड कान्सटेबल/कान्सटेबल एलआईयू, 01 डॉग स्क्वायड, की डियूटी लगाई गई है।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा,क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल, क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली,क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन यामीन अहमद, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण एवं मेला में लगे समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

Tagged:
[post-views]
Share
Now