रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित लोकभवन सभागार, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित ‘‘मिशन शक्ति 5.0’’ का दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के 1663 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों का उद्घाटन व मिशन शक्ति केन्द्रों से सम्बंधित एस0ओ0पी0 की पुस्तिकाओं का विमोचन किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के एनआईसी सभागार में उपस्थित जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा/ चित्रकूट पंकज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पीड़ी विश्वकर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री रविशंकर, डीसी एनआरएलएम श्री ओमप्रकाश मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सरकार की मंशा के अनुसार मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान में विगत संचालित फेज-4.0 में किये गये कार्यों के साथ महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वावलम्बन, विकास, कल्याण इत्यादि से सम्बन्धित कई अन्य कार्यक्रमों का समावेश किया गया है।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के शुभारंभ अवसर पर महिला कल्याण विभाग सहित समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुसार जनपद में महिलाओं, बेटियों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
चित्रकूट में मिशन शक्ति फेज-5.0 का शुभारंभ….






