Home / News / जिला पंचायत बैठक में किसान नेता ने उठाई किसानों की आवाज….

जिला पंचायत बैठक में किसान नेता ने उठाई किसानों की आवाज….

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

किसानो की समस्यायों का समुचित समाधान नहीं हुआ तो सैकड़ों किसानो के साथ सड़क पर उतरकर बुलंद करेंगे आवाज …. अजय सोनी

समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने शुक्रवार को कौशांबी जिला पंचायत सदन की बैठक में किसानो की समस्यायों को लेकर जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की। इस अवसर पर किसान नेता अजय सोनी ने किसानो के मुद्दों पर जिला स्तरीय अधिकारियों से तीखी बहस भी की। चेतावनी दी कि शीघ्र ही किसानो की समस्यायों का समुचित समाधान नहीं हुआ तो सैकड़ों किसानो के साथ सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद की जायेगी।

शुक्रवार को कौशबी जिला पंचायत सदन की बैठक में किसानो के हक में आवाज उठाते हुए अजय सोनी ने जिले भर की सभी नहरों एवं रजबहों मे टेल तक जलापूर्ति करने की मांग की। साथ ही रोस्टर के अनुसार 20 घंटे ग्रामीण इलाकों में विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग भी अजय सोनी ने उठाई। इसी के साथ उद्यान विभाग द्वारा कुछेक एक किसानो को आलू के उन्नतशील बीज की उपलब्धता कराए जाने को नाकाफी बताते हुए कौशांबी जिले के किसानो के लिए और अधिक मात्रा मे आलू के उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने की मुख्य विकास अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी से मांग की। सिराथू ब्लॉक के ग्राम महंदापुर मजरा नारा सहित जिले भर में तमाम बिगड़े राजकीय नलकूपो की मरम्मत कराए जाने, पशुपालक किसानो के हित मे जिले भर के पशुचिकित्सक विहीन शासकीय पशु चिकित्सालयों में पशु चिकित्सको की नियुक्ति करने, प्रत्येक 7 किमी में किसानहित में धान क्रय केंद्र खोले जाने, आलू बुवाई और रबी की फसलों की बुवाई के लिए समितियों में समुचित मात्रा मे डीएपी, यूरिया और एन पी की उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने जैसी मांगे भी अजय सोनी ने उठाई। इस अवसर पर अजय सोनी ने मुख्य विकास अधिकारी कौशांबी बिनोद राम त्रिपाठी से जन समस्यायों के निस्तारण में लापरवाही, मनमानी और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की भी मांग की। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष से नवरात्रि पर्व के प्रारंभ से पूर्व जिला पंचायत द्वारा स्थापित कराई गई बिगड़ी हाईमास्ट लाइटों को दुरुस्त कराए जाने जी भी मांग की। इस अवसर पर अजय सोनी ने सदन में मौजूद रहे अधिकारियों से किसानो की समस्यायों को त्वरितरूप से निदान करने की मांग की अन्यथा सैकड़ों किसानो के साथ जिला मुख्यालय मंझनपुर में सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद करने की बात कही।

Tagged:
[post-views]
Share
Now