Home / News / करेली में प्राकृतिक आरोग्य शिविर संपन्न….

करेली में प्राकृतिक आरोग्य शिविर संपन्न….

रिपोर्ट – समीरज जैन

करेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार के स्वास्थ्य आंदोलन के अंतर्गत करेली प्रेस परिषद द्वारा आयोजित 5 दिवसीय प्राकृतिक आरोग्य शिविर का समापन बड़े ही उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। यह शिविर 16 से 20 सितंबर तक प्रतिदिन प्रातः 6 से 10 बजे तक संस्कार मैरिज गार्डन, करेली में आयोजित किया गया था ,समापन दिवस का शुभारंभ योगाचार्य देवांकरजी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन-अर्चन एवं हवन से हुआ। इसके उपरांत शिविरार्थियों को योगाभ्यास, विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम की विधियां कराई गईं। मिट्टी चिकित्सा के साथ-साथ प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि योग, सात्विक आहार एवं प्राकृतिक चिकित्सा शरीर को निरोगी एवं ऊर्जावान बनाने के साथ मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करते हैं।शिविर में मधुमेह, मोटापा, कब्ज, एसिडिटी, रक्तचाप, हृदय रोग, दमा, अनिद्रा, तनाव सहित कई बीमारियों से राहत दिलाने हेतु प्राकृतिक पद्धतियों का उपयोग किया गया। शिविर की विशेषता यह रही कि इसमें साध्य और असाध्य दोनों प्रकार की बीमारियों के समाधान व मार्गदर्शन दिए गए। लगभग 50 शिविरार्थियों ने इस पांच दिवसीय आयोजन से स्वास्थ्य लाभ के साथ आत्मिक शांति और उत्साह का अनुभव किया।

समापन दिवस पर पहुंची नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले

शिविर के समापन अवसर पर नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रेस परिषद एवं गायत्री परिवार द्वारा उनका स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। कलेक्टर महोदया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि – “प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग मानव जीवन को स्वस्थ एवं सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रेस परिषद द्वारा किया गया यह प्रयास अनुकरणीय है।” उन्होंने परिषद को आगामी आयोजनों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सम्मान एवं आभार प्रदर्शन

समापन अवसर पर करेली प्रेस परिषद ने शिविर का सफल संचालन करने वाले योगाचार्य दीपांकरजी एवं उनकी पूरी टीम का सम्मान किया। इसी क्रम में सहयोगी संस्था गायत्री परिवार ने प्रेस परिषद अध्यक्ष अनुज ममार, सचिव मनोज लुणावत, वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन, विवेक खासकलम प्रवीण कौरव शैलेंद्र शर्मा एवं परिषद के सभी सदस्यों का अभिनंदन, स्वागत कर आभार व्यक्त किया। परिषद द्वारा भी संपूर्ण गायत्री परिवार को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया और उनके समर्पित सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही करेली प्रेस परिषद द्वारा करेली स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में विशिष्ट सहयोग प्रदान करने हेतु बीएमओ अदिति धुर्वे एवं स्टाफ का भी सम्मान किया गया

शिविरार्थियों का अनुभव

शिविर में शामिल हुए प्रतिभागियों ने इसे जीवन बदलने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उन्हें आधुनिक जीवनशैली में प्राकृतिक ढंग से जीने की नई दिशा मिली है। योग, प्राणायाम एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति ने उनके स्वास्थ्य व मनोबल को सुदृढ़ किया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर शीतला पटले, प्रेस परिषद अध्यक्ष अनुज ममार, सचिव मनोज लुणावत, वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन, विवेक खासकलम , प्रवीण कौरव , शैलेंद्र शर्मा सहित करेली प्रेस परिषद के सदस्य,गायत्री परिवार से जिला ट्रस्टी सम्मन शर्मा जी,अवधेश कौरव, आर.एन. कौरव, राजकुमारी दीदी, योगाचार्य दीपांकर जी एवं उनकी टीम सहित नगर के अनेक नागरिक व शिविरार्थी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now