Home / Updates / रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब और सस्ता…..

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: अब और सस्ता…..

रेल नीर अब सस्ताट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी आई है भारतीय रेलवे ने रेल नीर के दाम कम कर दिए हैं अब यात्रियों को पानी की बोतल पहले से सस्ती मिलेगी 22 सितंबर से नई दरें लागू होंगी जो अब 1 लीटर रेल नीर की बोतल के लिए यात्रियों को 15 रुपये की जगह सिर्फ 14 रुपये देने होंगे वहीं आधा लीटर की बोतल अब 9 रुपये में मिलेगी, जो पहले 10 रुपये में बेची जा रही थी
रेलवे का कहना है कि इस फैसले से यात्रियों की जेब पर बोझ कम होगा हर साल लाखों यात्री रेल नीर खरीदते हैं और नई दरों से उन्हें सीधी राहत मिलेगी खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत साबित होगी पानी की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर यात्रियों को किसी तरह की चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी रेलवे ने साफ किया है कि कीमत घटने के बावजूद बोतलों की गुणवत्ता पहले जैसी ही बनी रहेगी काफी समय से यात्री रेल नीर की कीमत घटाने की मांग कर रहे थे बाहर से पानी खरीदने पर नकली बोतलें या ज्यादा कीमत चुकाने की शिकायतें मिली है ऐसे में रेलवे ने भरोसेमंद पानी यात्रियों तक सस्ती दर पर पहुंचाने का फैसला किया है अब जब भी यात्री स्टेशन या ट्रेन में रेल नीर खरीदेंगे तो उन्हें नई दर का फायदा मिलेगा रेलवे को उम्मीद है कि इस कदम से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी बल्कि उनका भरोसा भी और मजबूत होगा

रिपोर्ट : ज्योति नौटियाल

Tagged:
[post-views]
Share
Now