आगामी 21 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में प्रस्तावित नव-संकल्प महासभा कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को लोजपा प्रदेश नेता संजय कुमार सिंह के द्वारा सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के महिषी प्रखंड अंतर्गत ऐना गांव में जनसंपर्क कर उन्हें सभा में आने हेतु आमंत्रित किया।इस दौरान श्री सिंह नें कहा आगामी 21 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में प्रस्तावित नव-संकल्प महासभा कार्यक्रम को लेकर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत गोरियारी गांव में भी लोगों से जनसंपर्क कर उन्हें सभा में आने हेतु आमंत्रित किया।उन्होने बताया कि आज सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत काठो गांव में भी जनसंपर्क कर उन्हें सभा में आने हेतु आमंत्रित किया।श्री सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में लोजपा नेता चिराग पासवान के सहयोग से आमजनों को विकास हुआ है।वही आने वाले चुनाव मे लोजपा को अपना समर्थन व सहयोग देकर मजबूत बनाये। उन्होंने कहा इस दौरान स्थानीय लोगों का अपार जन समर्थन मिल रहा है।
रिपोर्ट : गरीब दर्शन






