वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी पर आरोप लगा है कि उसने प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवक का यौन शोषण किया। मध्य प्रदेश के एक युवक ने वृंदावन स्थित एक आश्रम के मुख्य पुजारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. युवक का दावा है कि पुजारी ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया. जब उसने विरोध किया तो कथित तौर पर उसकी पिटाई की गई. SSP मथुरा ने मामले पर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है.
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक मंदिर दर्शन के लिए आया था। इसी दौरान आरोपी पुजारी ने उसे प्रसाद दिया, जिसे खाने के बाद युवक बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने खुद को शोषण का शिकार पाया।
पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पुजारी फिलहाल पुलिस की निगरानी में है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने घटना पर कड़ा विरोध जताया और मंदिर प्रबंधन से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद सच्चाई सामने आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।






