अज़ीज़ अहमद सिद्दीकी
पुरकाजी
बुधवार को कस्बा पुरकाजी थाना परिसर में भोजनालय कक्ष का उद्घाटन मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया! रसोई में आधुनिक उपकरणों के साथ-साथ आरामदायक बैठने की व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर कूलर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। भोजनालय कक्ष से पुलिसकर्मियों को मैन्यू के अनुसार पोषणयुक्त भोजन मिलेगा। पुलिसकर्मी शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे व अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकेंगे। अंत में ब्रजकिशोर गुप्ता ने एसएसपी संजय कुमार को पटका पहनाकर सम्मानित किया! इस दौरान क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजपेई, थाना प्रभारी जयवीर सिंह, एसएस नरेश सिंह, शिवराज सिंह तोमर, नवीन कुमार, ज्ञानेंद्र सिंह, विक्रम वीरेंद्र सिंह, मोहित नंदन,जितेंद्र भाटी,रामबाबू शर्मा,सुनील कुमार शर्मा,कन्हैया शर्मा, राहुल गिरी, राहुल कुमार, अरुण चौधरी, राजीव राणा और बिट्टू उर्फ ब्रजकिशोर गुप्ता,अरुण कुमार दीवान, सचिन कुंतल, अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।







