Home / Events /  सपा महिला सभा ने ज्ञापन सौंप की बिहार के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

 सपा महिला सभा ने ज्ञापन सौंप की बिहार के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग

हमीरपुर। समाजवादी महिला सभा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बिहार के मुख्यमंत्री सहित केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री के अनर्गल बयानबाजी करने पर पदों से बर्खास्त करके मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।
सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष नीलम यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिला का नकाब हटाने की निंदा की। साथ ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ बयान बाजी करने पर सभी को पदों से बर्खास्त करके मुकदमा दर्ज करके जेल भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इदरीश खान, नीलम यादव, महिला सभा की प्रदेश सचिव सोनिया सोनी, उर्मिला, सोमवती, सुमित्रा, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, वर्षा नामदेव, रानी देवी, सुभद्रा, शमीमा खातून, गया प्रसाद अनुरागी, रण बहादुर यादव, ओपी सोनकर, जितेंद्र खंगार, अजय यादव, लाखन सिंह यादव आदि सपाई शामिल रहे।

रिपोर्ट : दीपक यादव

[post-views]
Share
Now