Home / National / तो… होमवर्क पूरा हुआ या नहीं?’ PM मोदी के सवाल पर क्या बोले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु…..

तो… होमवर्क पूरा हुआ या नहीं?’ PM मोदी के सवाल पर क्या बोले अंतरिक्ष यात्री शुभांशु…..

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से लौटने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में सिर्फ औपचारिक बातें नहीं हुईं, बल्कि उस युवा वैज्ञानिक के अनुभव, उसके सवाल और प्रधानमंत्री के सपने, सब कुछ खुलकर सामने आया। बातचीत में उतना ही अपनापन था, जितना गर्व और भविष्य के प्रति उत्साह।

“होमवर्क किया या नहीं?” – पीएम मोदी का हल्का-फुल्का सवाल

शुभांशु के अंतरिक्ष मिशन को लेकर प्रधानमंत्री बेहद उत्साहित दिखे। मज़ाकिया लहजे में उन्होंने पूछा, “होमवर्क पूरा हुआ क्या?” असल में, जब शुभांशु मिशन पर रवाना हो रहे थे, तब पीएम मोदी ने उन्हें एक ज़िम्मेदारी सौंपी थी गगनयान मिशन, चांद पर भारत की मौजूदगी और देश का खुद का स्पेस स्टेशन। अब वापसी पर, पीएम ये जानने को उत्सुक थे कि वो अनुभव कैसे इन सपनों में मदद करेगा।

दुनिया की नजरें भारत पर

शुभांशु ने बताया कि गगनयान मिशन को लेकर दुनियाभर के वैज्ञानिकों में जबरदस्त उत्साह है। कई अंतरराष्ट्रीय क्रू मेंबर्स भारत की योजनाओं के बारे में जानने को बेताब हैं। उनका कहना था, “लोगों को गगनयान की लॉन्च डेट जानने की बेचैनी है।” यह सुनकर पीएम मोदी का चेहरा गर्व से खिल उठा। “भारत को चाहिए 40-50 अंतरिक्ष यात्री” पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत को एक ऐसा समूह चाहिए जो अंतरिक्ष में जाने को तैयार हो और उस मिशन में शुभांशु जैसे लोगों की भूमिका बेहद अहम होगी। उन्होंने साफ कहा कि उनका अनुभव गगनयान जैसे बड़े मिशन के लिए रीढ़ साबित हो सकता है।

गगनयान से लेकर चांद तक: भारत के सपने अब ज़मीन पर नहीं रुकेंगे

पीएम मोदी ने भविष्य की झलक भी दी

2027 तक भारत का पहला मानवयुक्त मिशन

2035 तक खुद का स्पेस स्टेशन

और 2040 तक, चांद की धरती पर पहला भारतीय अंतरिक्ष यात्री

उन्होंने कहा, “शुभांशु का मिशन सिर्फ एक उड़ान नहीं थी, बल्कि भारत के अंतरिक्ष भविष्य की शुरुआत है।”

वीडियो वायरल एक प्रेरणा की कहानी

इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों को ना सिर्फ इस बातचीत में गर्व महसूस हो रहा है, बल्कि भारत के अंतरिक्ष सफर को लेकर जो भरोसा और उम्मीद झलक रही है वो देश के हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now